मध्यप्रदेश

थांदला एसडीएम तरुण जैन की अतिक्रमण पर कारवाही

भेरूगढ़ में श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण हटा कर आम लोगों का रास्ता खुलवाया

थांदला – विगत सप्ताह कलेक्टर नेहा मीना ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व के लंबित कार्य के निराकरण के लिए एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदन/शिकायतों का निराकरण किये जाने हेतु अनुभाग क्षेत्र के अंतर्गत प्रति शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा कैम्प कोर्ट और ऑफिस लगाया जाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया था।
कलेक्टर के निर्देशानुसार 13 जून 2025 को एसडीएम झाबुआ ने तहसील राणापुर , एसडीएम मेघनगर ने तहसील मेघनगर, एसडीएम थांदला ने टप्पा तहसील खवासा एवं एसडीएम पेटलावद में टप्पा तहसील झकनावदा में कैम्प कोर्ट लगाकर समस्याओं का निराकरण किया गया।
कैंप ऑफिस टप्पा तहसील खवासा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन ने ग्राम भेरूगढ़ में श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण हटवाया गया एवं आम लोगों का रास्ता खुलवाया गया। वहीं कैंप ऑफिस तहसील राणापुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले द्वारा 1100 दिवस से ऊपर की शिकायत को संतुष्टिपूर्वक बन्द करवाया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!