देशमध्यप्रदेश

थांदला मेघनगर रेलवे ट्रेक के बिच ट्रेन के समाने एक युवक ने कुद कर दे दी जान 

थांदला । नगर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां नगर परिषद के फायर ब्रिगेड चालक मनीष हीरालाल माली ने सोमवार रात लगभग 12:30 बजे थांदला मेघनगर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मनीष के परिजन उसकी तलाश शाम से ही कर रहे थे, और राहगीरों ने उसकी बाइक रेलवे ट्रैक के पास देखी थी। मनीष के कपड़ों, मोबाइल और बाइक से उसकी शिनाख्त की गई है। फिलहाल, मनीष का शव थांदला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस का पक्ष नहीं आया है। मनीष की निधन की खबर सुनते ही नगर में शोक का माहौल छा गया ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!