
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । युवाओं को जोड़कर धर्म की प्रेरणा देने का कार्य श्री रामचरितमानस युवा मंडल पिछले कई वर्षो से निरंतर करता चला आ रहा है रविवार वरिष्ठजनो का मार्गदर्शन मे बैठक संस्था के संस्थापक संजय श्रीवास्तव मंडल के वरिष्ठ सदस्य आनंदी लाल पडीयार काकाजी की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें सर्वानुमति से गौरव प्रजापत अध्यक्ष नियुक्त किये गये उपाध्यक्ष धनंजय सोनी एवं हार्दिक पांचाल कोषाध्यक्ष गणेश प्रजापत सचिव जगदीश पंडित व्यवस्थापक सूजन हाडा मीडिया प्रभारी विनायक श्रीवास एवं विशेष बारह आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए हैं तत्पश्चात संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में 41 वर्षों से श्रावण मास के दौरान जनक रामायणी तारखेड़ी एवं उनकी मंडली द्वारा नगर में रामनाम की अलख जगा रही है जो की युवाओं मे प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने का कार्य कर रही है एवं अनेक युवाओं को महान ग्रंथ रामायण का महत्व सांगितमई चौपाइयों के माध्यम से सिखाने का कार्य कर रहे है कार्यक्रम का संचालन गणेश प्रजापत आभार जगदीश पंडित ने माना।






