Uncategorized

जिले के लापरवाह पंचायत सचिव को नोटिस जारी किये गये

झाबुआ – समग्र ई-केवाईसी शासन की महत्वूपर्ण एवं बहुउद्देशीय सेवाओं में सम्मिलित होकर हितग्राही कार्यो हेतु अनिवार्य की गई है। शासन के निर्देशानुसार जिले में समस्ति संबंधित पंचायत सचिवो को समग्र ई-केवाईसी शत प्रतिशत करने हेतु अभियान चलाया जाकर ग्राम स्तर पर कैम्प आयेाजित कर लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया है। तत्संबंध में जिले में आयोजित प्रतिदिन समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि कतिपय ग्राम पंचायतों द्वारा समग्र संबंधित जारी निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
इस संबंध में प्रत्येक जनपद पंचायत की बॉटम -10 ग्राम पंचायत सचिव को समग्र ई-केवाईसी की प्रगति कम होने के कारण कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया।
जनपद राणापुर – में ग्राम पंचायत मोरडुंडिया, वगई बड़ी, कुशलपुरा, मोहनपुरा भुरका, सरदारपुरा, भांडा खेड़ा, टीकड़ी बोड़िया, लम्बेला, सनोड़, माण्डली नाथू।
जनपद रामा में – ग्राम पंचायत आम्बा, दूधी, रसोली, बावड़ी, सागिया, धामंदा, सागिया, आमलीपाड़ा, धमोई, झिरी, रामा।

जनपद झाबुआ में – ग्राम पंचायत माकनकुई, ढेकल छोटी, मोहनपुरा, पीलिया खदान, ढेकलबड़ी, फुटिया, खेड़ी, कुंडला, उमरिया बंजारी।
जनपद पेटलावद में – ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा (जसरपाड़ा), सेमलिया, धतुरिया, तारखेड़ी, बेड़दा।
जनपद थांदला में – ग्राम पंचायत चैनपुरी, बिहार, सेमलिया खवासा, मादल्दा, छायन, बलवासा, पलासडोर, गोरिया खदान, मोरझिरी, तेथम।
जनपद मेघनगर में ग्राम पंचायत गवाली, इटावा, सातसेरा, कचलदरा, कड़वापाड़ा, चारेल, गड़वाड़ा, ओचका, छोटा नाहरपुरा, कड़वापाड़ा, मदरानी आदि ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गये।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!