देशधार्मिकमध्यप्रदेश

मेघनगर मे धूमधाम से निकले श्री नीलकंधेश्वर महादेव, जगह-जगह हुआ स्वागत

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । भोलेनाथ के अनंत रुपो मे से एक सर्वव्यापी रूप जिसे नीलकंठेश्वर नाम से पुकारा जाता है श्रावण माह के  प्रथम सोमवार को झाबुआ रोड स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव की प्रथम शाही सवारी निकाली। शाही सवारी में अखाड़े पर करतब दिखाते पहलवान, सुंदर नृत्य नाटिकाओं की चलित झांकी और सुसज्जित पालकी में सवारब बाबा आकर्षण का केंद्र रहे। गाजे बाजे और ढोल ताशों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर हर महादेव भोले शंभू भोलेनाथ के जय घोष के साथ शाही सवारी में सम्मिलित हुए। थांदला के बाबा रामदेव अखाड़े के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक अखाड़ा दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। शाही सवारी में भोलेनाथ माता पार्वती और उनके गणों का वेश – धरकर चलित झांकी में नृत्य नाटिका प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं बाबा की पालकी उठकर चलतीं दिखाई दी। इस दौरान युवाओं और यूवतियों ने ढोल ताशों की थाप पर नृत्य किया। 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!