क्राइमदेशमध्यप्रदेश
सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान कोरियर वाहन से मिले लाखो रूपये
कोरियर वाहन से निकली 74 किलो चांदी 78 लाख रुपये नगद बरामद

थांदला । पुलिस ने सोमवार की रात वाहन UP93CT9721 चैकिंग के दौरान एक कोरियर वाहन की तलाशी लेने पर लगभग 74 किलो चांदी और करीब 78 लख रुपए नगद मिले हैं। जिसे झांसी से गुजरात की ओर ले जाया जा रहा था वाहन को पुलिस थाने लाकर कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है पूरे घटनाक्रम की संबधित विभाग को सूचना दे दी गई है। वाहन झांसी से गुजरात की ओर ले जाया जा रहा था। किसी को भनक ना हो इसलिए इसे कोरियर वाहन का सहारा ले कर इतनी बड़ी घटना कों अंजाम दिया जा रहा था इस पूरे मामले में थांदला पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी जिसमे पुलिस द्वारा देर रात नाका बंदी कर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली ।





