देशमध्यप्रदेशशिक्षा
पीएम श्री शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा रेली निकली


संतोष प्रजापत
परवलिया । पीएम श्री शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय परवलिया के छात्र छात्राओं के द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा तिरंगा रंगोली तिरंगा प्रश्नोत्तरी तिरंगा राखी आदि प्रतियोगिता करवाई गई।

संस्था के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्य व प्राचार्य द्वारा तिरंगा रैली पूरे गांव में निकाल कर देशभक्ति व तिरंगा के प्रति सम्मान देने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया संस्था प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव,धर्मेंद्र जानी,गोपाल खराड़ी,सीमा खराड़ी ,अमरसिंह कटारा ,सुनील कतिजा शिक्षक पांगला मेडा, विनोद डाबी,खुमान डामर, गिलदार भूरिया, विश्वास शर्मा, ऊषा वर्मा व सम्पूर्ण स्टॉफ द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ पूरे गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई।






