
संतोष परमार
कल्याणपुरा । श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज के पावन पर्व पर अम्बिका चौक मंदिर में स्थित श्री तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तेजा दशमी के पावन पर्व पर अम्बिका चौक से लेकर पुरे बाजार में शोभा यात्रा निकली गयी । पूरे कल्याणपुरा से जुड़े ग्रामीण के हजारों की संख्या में ग्रामीण जन एवं माताएं बहने तथा तेजाजी महाराज के भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस पावन पर्व पर ढोल बाजे एवं नगाड़े के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई पुनः अम्बिका चौक के मंदिर प्रांगण में स्थित हुई इस शोभायात्रा का ग्रामीण जनों ने हर चौराहे पर तथा हर मोहल्ले में पुष्प वर्षा एवं फूलमाला से भव्य स्वागत किया गया तथा श्रीफल भेंट किया गया तत्पश्चात वापस तेजाजी मंदिर पर जाकर तेजाजी महाराज के सेवकों द्वारा सर्प दंश पीड़ितों की तातीयां तोड़ी गई। तेजा दशमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया इस यात्रा के दौरान पुलिस प्रशाशन की समस्त पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।





