तेजा दशमी के महापर्व पर उमड़ा जनसैलाब, सर्प दंश से पीड़ितों की तातीयां तोड़ी गई

कैलाश परमार
काकनवानी । श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज के पावन पर्व पर श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर काकनवानी में स्थित श्री तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तेजा दशमी के पावन पर्व पर श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। पूरे पलवाड क्षेत्र के हजारों की संख्या में ग्रामीण जन एवं माताएं बहने तथा तेजाजी महाराज के भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस पावन पर्व पर ढोल बाजे एवं नगाड़े के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई सोसायटी चौराहा से होती हुई काकनवानी बस स्टैंड चौराहे तक शोभा यात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा का ग्रामीण जनों ने हर चौराहे पर तथा हर मोहल्ले में पुष्प वर्षा एवं फूलमाला स भव्य स्वागत किया गया तथा श्रीफल भेंट किया गया तत्पश्चात वापस तेजाजी मंदिर पर जाकर तेजाजी महाराज के सेवकों द्वारा सर्प दंश पीड़ितों की तातीयां तोड़ी गई। तेजा दशमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया इस यात्रा के दौरान काकनवानी की समस्त पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।





