देशधार्मिकमध्यप्रदेश

72 दिवस की उग्र तपस्वी प्रेमाबेन का किया बहुमान

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहब एवं पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की दिव्य कृपा एवं वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरीश्वरजी के आशीर्वाद से अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमाबेन मांगीलालजी गांधीमुथा के 72 दिवसीय उग्र तपस्या की पूर्णाहुति 21 सितम्बर को बंगलौर ने हुई।

श्रीमती प्रेमाबेन के पारणा महोत्सव के अवसर पर मांगीलालजी गांधीमुथा परिवार द्वारा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशजी छाजेड़, उपाध्यक्ष मुकेशजी जैन, मंत्री तेजराजजी वाणीगोता एवं मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत कावड़िया, महिला परिषद राष्ट्रीय महामंत्री संगीताजी पोरवाल आदि ने तपस्वी प्रेमाबेन का बहुमान कर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर परिषद की बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलालजी कटारिया, ओ.सी जैन सा, नेमीचंदजी वेदमूथा, संरक्षक प्रकाशजी हिराणी, दक्षिण भारत अध्यक्ष बाबूलालजी सवाणी, डूंगरजी चोपड़ा, बेंगलुरु शाखा के ऊर्जावान अध्यक्ष हेमराजजी छत्रगोता, महामंत्री नेमीचंदजी जैन, मांगीलालजी गांधीमुथा सहित बंगलौर शाखा के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!