
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । जैसा की वर्तमान में विदित है, कि माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में व्यापक स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान संचालित कराया जा रहा है। उसी क्रम में भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में स्थानीय स्तर सभी नागरिकों ने सहभागिता की साथ ही सभी के द्वारा स्वच्छता की शपथ ग्रहण की गई। उक्त श्रमदान के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, भाजपा जिलामहामंत्री गौरव खंडेलवाल, भाजपा जिलामंत्री भूपेश, भानपुरिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भुरिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश मेहता, यूसुफ भारतीय पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत एवं नगर परिषद पार्षद श्रीमति सायदा महेंद्र भाबर, लाखन सिंहदवाणा, गंगा वसुनिया, संतोष परमार, मुन्ना ईनाल, मेहबूब सुलेमान अजय डामोर, पुुनमचद वसुनिया, श्रीमति स्मिता हितेश पड़ियार, श्रीमति मेघा भूपेश भानपुरिया, श्रीमती राखी राकेश जैन, श्रीमति समता अनूप भंडारी, श्रीमति मंगली राकेश गामड़, पूनमचंद वसुनिया, जोगी वसुनिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश जैन एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।






