विद्यार्थियों की अनेकों समस्याओं को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने शासकीय महाविद्यालय थांदला प्राचार्य को ज्ञापन दिया
भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने दी चेतावनी मांगो को जल्द पुरा नही किया तो होगा बड़ा अंदोलन


थांदला । आज भील प्रदेश विधार्थी मोर्चा यूनिट थांदला के बैनर तले शासकीय महाविद्यालय थांदला की विभिन्न समस्याओं को लेकर BPVM संयोजन नारायण भाबर, BPVM सचिव निलेश मेडा, सह संयोजन अंगुरी सिंगाड, पायल भाबर आदि छात्रों के साथ में मिलकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन दिया गया। शासकीय महाविद्यालय थांदला में विद्यार्थियों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के निराकरण का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।

प्रमुख मांगें निम्नानुसार हैं :-
1. गर्ल्स हॉस्टल का संचालन :- थांदला शासकीय महाविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल को शीघ्र चालू करवाना।
2. लाइब्रेरी की व्यवस्था :- नई कॉलेज बिल्डिंग में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था करना।
3. नियमित कक्षाएं :- सभी विषयों की कक्षाएं समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित करना।
4. शिक्षकों की भर्ती :- कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र करना।
5. कॉलेज का नामकरण :- शासकीय महाविद्यालय थांदला का नाम बदलकर “शहीद टंट्या भील शासकीय महाविद्यालय थांदला” करना।
6. सड़क सुरक्षा :- कॉलेज गेट के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाना ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे छात्रों और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेंगे।





