देशधार्मिकमध्यप्रदेश

श्री जैन ने पारंपरिक गरबा करने वाली ग्रामीण बेटियों का किया सम्मान, नगर के पत्रकारों का किया आभार व्यक्त 

 सौरभ खेमसरा 

मेघनगर । नवरात्रि के द्वितीय दिवस में प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर चल रहे गरबा महोत्सव में ग्रामीण कर्मों की क्षेत्र की परंपराओं की अद्वितीय झलक देखने को मिली माँ की आराधना के इस पावन पर्व के दूसरे दिन की शुरुआत माँ और श्रीहनुमान जी की महा आरती और पारंपरिक गरबो के साथ हुई। गुजरात के आर्केस्ट्रा ग्रुप ने भावनात्मक रूप से गुजराती और पारंपरिक भजन गाकर लोगों को गरबा पांडाल में आने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर फुटतालाब में आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य और समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन ने नगर के पत्रकार साथियों का सम्मान कर इस आयोजन को ऊंचाइयां देने के लिए आभार व्यक्त किया वही श्री जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश के साथ भारत भर में इस आयोजन को जो पहचान पत्रकारों के माध्यम से मिली है उसका ऋण उतारना मेरे लिए संभव नहीं है।

उन्होंने पत्रकारों के कार्यक्रम में योगदान की प्रशंसा की कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की छोटी-छोटी बेटियों जो पारंपरिक गरबा कर रही थी उन्हें सुरेश जैन पूरणमल जैन श्रीमती सीमा जैन और परिवार ने सम्मानित भी किया। जिले नगर और ग्रामीण अंचलों के लोगों से अनुरोध करते हुए आयोजन समिति के युवा सदस्य जैकी जैन अनुरोध किया कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में मां की आराधना के महोत्सव में सम्मिलित हो और प्रतिदिन यहां पर आकर गरबा करें और आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कारण मंदिर के महंत श्री दिलीप दास जी महाराज ने बताया कि यहां पर बहुत ही सुँदर व्यवस्था की गई है।

जिसमें महिला और पुरुष के अलग-अलग बैठने के साथ-साथ पार्किंग के लिए भी जगह रखी गई है। प्रतिदिन मंदिर में आकर्षक श्रृंगार भी किया जा रहा है आयोजन स्थल की विद्युत सज्जा देखते ही बन रही है। कार्यक्रम में पहुँचे गुजरात के बडौदा अहमदाबाद और इंदौर के पारंपरिक गरबा करने वाले कलाकार प्रतिदिन अलग-अलग वेशभूषाओं में विभिन्न भाव भंगिमाओं के साथ भक्ति में गरबा कर रहे हैं जिनको देखने के लिए भी भारी भीड़ जुट रही है आयोजन को लेकर आयोजकों में जहां उत्साह है वहीं स्थानीय लोगों का उत्साह भी चरम पर पहुँचता हुआ दिखाई दे रहा है आयोजन समिति की महिला सदस्या श्रीमती सीमा सुरेश जैन और श्रीमती नीता रिंकू जैन ने माता और बहनों से विशेष आग्रह किया है की वे आयोजन में पहुंचे और अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार रिश्तेदारों और परिचितों को लेकर आए और इस महत्वपूर्ण भक्ति महोत्सव में सहभागिता करे।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!