देशमध्यप्रदेश

गणेश मंदिर की नाली निर्माण व सफाई को लेकर हुआ विवाद पहुंचा थाने

पार्षद एवं सीएमओ ने लगाए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप

इमरान खत्री

 जोबट। विगत दिनों पूर्व गणेश मंदिर की नाली निर्माण एवं सफाई को लेकर पार्षद और सीएमओ के बीच हुई बहस थाने तक पहुंच गई।जिसमें पार्षद द्वारा जोबट सीएमओ पर कई गंभीर आरोप लगाए गए।जिसमें सीएमओ सन्तोष राठौड़ ने कहा कि मुझपे लगाए गए सारे आरोप निराधार एवं झूठे है।

 शहर की जनता को मूलभूत सुविधा देना नगर परिषद का दायित्व और कर्तव्य भी हैं। ऐसा ही एक मामला जोबट में चर्चा का विषय बना हुआ है।शहर की जनता को मूलभूत सुविधा देना और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करना व वार्ड वासियो की मांग पर उन्हें सुविधा प्रदान करना। नगर परिषद की जवाबदारी और जिम्मेदारी भी बनती है।जोबट में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी को वार्ड वासियों को सुविधा देना महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 14 में स्थित गणेश मंदिर के यहां पर काफी समय से गंदा पानी एकत्रित हो रहा था कारण उसकी निकासी का ना होना। जिसके चलते मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था गंदगी होने के कारण मच्छर भी पनप रहे थे। वार्ड वासियों की मांग और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने वहां पर तत्काल नई नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के पश्चात नगर परिषद कार्यालय में वार्ड नंबर 14 के पार्षद आए और मुख्य नगर पालिका अधिकारी से तीखी बहस करने लगे। कि मेरे वार्ड में मेरे बिना पूछे कार्य कैसे प्रारंभ हो गया। इसी बात को लेकर काफी बहस बढ़ गई। और कार्यालय परिसर में भीड़ एकत्रित हो गई उसके पश्चात विगत दो दिन पूर्व वार्ड नंबर 14 के पार्षद द्वारा नवीन बस स्टैंड का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बस स्टैंड पर गंदगी ज्यादा है सीएमओ सफाई कर्मचारी सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे। और स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वार्ड पार्षद द्वारा डाला गया। वीडियो के प्रकाशन के पश्चात सीएमओ द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मचारियों को शोकाज नोटिस दिए गए की बस स्टैंड पर सफाई क्यों नहीं कराई गई। नोटिस में दोषी सफाई कर्मचारियों का वेतनकाटने की बात भी कही गई थी……

 नोटिस जारी होने के बाद क्या हुआ

 जैसे ही सफाई कर्मचारियों को नोटिस दिया गया। वह अपने सफाई बिट प्रभारी हरपाल डूडवे के पास आए और अपनी नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर हरपाल डोड़वे ने वार्ड पार्षद को मोबाइल पर फोन लगाया और उनकी और वार्ड पार्षद की मोबाइल पर तीखी बहस हो गई। की मीडिया पर गंदगी का वीडियो वायरल करने की बात को लेकर वार्ड पार्षद ने उनकी कुछ बातें रिकॉर्ड कर पुलिस थाना जोबट पर एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया जिसकी जांचपुलिस कर रही है……..

 क्या कहा सीएमओ ने इस मामले में

 मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष राठौड़ ने बताया कि विगत दिनों गणेश मंदिर पर नाली निर्माण को लेकर वार्ड नंबर 14 के पार्षद से बहस हुई थी। उसके पश्चात वार्ड पार्षद ने उन्हें बदनाम करने के लिए थाना जोबट में उनके नाम से एक झूठा आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके सारे आरोप झूठे बे बुनियादी है। मेरे द्वारा वार्ड पार्षद से मोबाइल फोन पर कोई भी बातचीत नहीं हुई अब जल्दी उनके खिलाफ झूठा नाम देने और परिषद को बदनाम करने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराऊंगा…

क्या बोलें सफाई बीट प्रभारी

सफाई वार्ड प्रभारी हरपाल डोड़वे ने बताया कि विगत एक सप्ताह में हमारे समाज में दो आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते कुछ सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी पर नहीं आए एवं मेरे बीट के सफाई कर्मी भी अनुपस्थित रहे जिसके चलते हमारे सफाई टीम बस स्टैंड पर टाइम पर सफाई नहीं कर पाई। और वार्ड पार्षद ने जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया है वह करीब सुबह 8:00 बजे का था जबकि 9:00 बजे मेरे द्वारा वहां पर पूर्ण रूप से सफाई कर दी गई थी. जोबट नगर परिषद के समस्त सफाई कर्मचारी समय-समय पर नगर की सफाई कर रहे हैं सफाई कर्मचारियों को बेवजह परेशान ना किया जा रहा है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!