भाजपा मंडल कार्यकारणी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को बड़े हर्ष के साथ मनाया गया

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि भारत में हर वर्ष 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है ? क्योंकि यह दिन भारतीय जनसंघ के महान विचारक और दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर समर्पित है। उनका सपना था” कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचे “इसी विचार को अंत्योदय कहा गया है।

उक्त जयंती के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानुसिंह भूरिया, भाजपा जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, अध्यक्ष नगर परिषद कमलेश मचार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बाबू मचार, उपाध्यक्ष झाबुआ नगर पालिका लाखन सिंह सोलंकी, पार्षद लाखन सिंह देवाणा, संतोष परमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुकेश मेहता, अनु बामनिया, अशोक बसेर, वेद प्रकाश बसेर, फारुख शैरानी, राजेश वागरेचा आदि कार्यकारिणी के सदस्य गण उपस्थित रहे।





