स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान का आयोजन करने हेतु आव्हान किया

सौरभ खेमसरा
मेघनगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान का आयोजन करने हेतु आव्हान किया गया था। जिसमें स्थानीय स्तर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा एवं नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार की अध्यक्षता में आजाद चौक से लेकर झाबुआ चौराहा तक सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सेंट अर्नाल्ड स्कूल के विद्यार्थी द्वारा महात्मा गांधी की वेशभूषा धारणकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

तथा उक्त श्रमदान कार्यक्रम के दौरान मेघनगर तहसीलदार पलकेश परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया, पार्षद लाखन सिंह देवाणा, संतोष परमार, मेहबूब सुलेमान, मुना ईनाल, स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, प्रिंसिपल सेंट अर्नाल्ड स्कूल फादर एंड्रूस लॉबी, हॉस्टल अधीक्षक रेलू डोडियार, श्रीमती अंतरा चौहान, सुश्री प्रेमलता पटेल, मय विद्यार्थियों के साथ एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए जिसमें सभी के द्वारा स्वच्छता में जनभागीदारी की गई।






