
थांदला रोड स्टेशन क्षेत्र में फिर एक बार अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कम मच गई। आज शाम को रेलवे स्टेशन के पास यह शव स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मेघनगर रेलवे पुलिस पहुँची और शव को सुरक्षित कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
थांदला और आसपास के इलाकों में ऐसे अज्ञात शव लगातार मिलने से थांदला नगर के आसपास ग्रमीण जनता में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। पुलिस विभाग की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि अगर किसी को मृतक की पहचान या कोई जानकारी हो, तो वे मेघनगर रेलवे पुलिस या नजदीकी थाने से तुरंत संपर्क करें।





