क्राइमदेशमध्यप्रदेश

थांदला बायपास पद्मावती नदी पुल के पास एक ट्राला पलटी खा गया

थांदला। आज सुबह थांदला बायपास पर पद्मावती नदी के पुल के पास एक ट्राला पलटी खा गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। यह मार्ग उज्जैन, बदनावर, पेटलावद, इंदौर, झाबुआ और लिमड़ी, गोधरा को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण नेशनल हाइवे है, जहां हमेशा वाहनों की आवाजाही रहती है।

लेकिन, इस हादसे ने एक बार फिर से पद्मावती नदी के पास बने अतिक्रमण की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जो बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है। पहले भी इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक नींद से नहीं जागा है।

यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? अगर इस अतिक्रमण की वजह से किसी आम आदमी की जान जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? शासन प्रशासन और जिम्मेदार विभाग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और इस अतिक्रमण को हटाना चाहिए।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!