
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । स्थानीय श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर परिसर में श्री सौधर्म बृहद तप्पोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला के बच्चों को सोमवार को माह अक्टूबर के पुरस्कार वितरण किए गए।

उक्त जानकारी देते हुए संचालिका श्रीमती निशा बाफना ने बताया कि, माह अक्टूबर के पुरस्कारों का वितरण महिला परिषद की परामर्शदाता वरिष्ठ श्रीमती रूपकुंवर भंडारी, श्रीमती नीता जगावत, श्रीमती सुनीता पगारिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला परिषद अध्यक्ष, एवं पाठशाला संचालिका श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, संचालिका श्रीमती चेतना कोठारी सहित बड़ी संख्या में पाठशाला के बच्चे उपस्थित रहे।





