

इमरान खत्री
आलीराजपुर। न्यू टेलेंट पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में स्कूल परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया।जिसमे स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा तरह तरह के व्यंजनों के 31 स्टाल लगाए गए।जिसमें फूड आइटम,पानी पूरी,चना मसाला, चाट, लस्सी, कप कैक, कड़ी गोटा, गुलाब जामुन, फ्रेंच फ्रेश, खमंड ढोकला, वड़े, नूडल्स, आइस्क्रीम, एवं कई अन्य तरह की नई नई पकवानों की विद्यार्थियों के द्वारा बिक्री भी की गई। जिसमें अभिभावकों शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों के द्वारा व्यंजनों की क्रय भी की गई। जिसमें बच्चों के अभिभावकों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया एवं बच्चों का प्रोत्साहन किया गया।

ये रहे मौजूद
बाल दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी भोगे, अनीश जैन मौजूद रहे। संस्था के संचालक वीरेंद्र वाणी, गजेन्द्र राठौड़, श्रीमती मालती राठौड़, श्रीमती ममता राठौड़, श्रीमती कविता वाणी, संस्था प्राचार्य श्रीमती अर्चना व्यास उपप्राचार्य सूर्यकांत पानी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना सरस्वती माता एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आशीष वाघेला ने किया।






