

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । झाबुआ जिले की मेघनगर तहसील के ग्राम पंचायत चरेल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणजन अर्थी को अपने कंधों पर उठाकर अंतिम संस्कार करने के लिए नदी को पार करते हुए देखा जा सकता है। यह तस्वीर कितनी विचलित कर रही है, जिसमें सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीणजन अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देने के लिए नदी को पार करने को मजबूर हैं, जो कि एक दर्दनाक और खतरनाक स्थिति है। यह वीडियो शासन की विफलता को दर्शाता है, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने में असमर्थ है।





