मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही, गर्भवती महिला को ठेले पर ले जाना पड़ा

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । स्वास्थ्य केंद्र में आज एक गर्भवती महिला को ठेला गाड़ी पर ले जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। 108 एंबुलेंस न होने के कारण महिला को ठेला गाड़ी मे स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना पड़ा। यह मामला सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलता नजर आ रहा है। अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही का हैरान करने वाला मामला जहां गर्भवती महिला के परिजनों को एक ठेला गाड़ी का सहारा लेकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा। यह मामला सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को उजागर करता है।

• आम जानता के स्वास्थ्य प्रशासन से सवाल
— क्या स्वास्थ्य प्रशासन को आम लोगों की जिंदगी की कीमत नहीं है?
— क्या स्वास्थ्य प्रशासन को मरीजों के दर्द से कोई मतलब नहीं है?
— क्या स्वास्थ्य प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं है?
• आम जनता की मांग
— प्रशासन से हमारी मांग है कि मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत 108/एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
— मरीजों को मानवीय और समय पर चिकित्सा सुविधा दी जाए।
— इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जाए।
• इसके लिए जिम्मेदार कौन?
इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। आम जनता का कहना है कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।





