देशधार्मिकमध्यप्रदेश

थांदला में बाबा खाटू श्याम का मंदिर बनने की तैयारी

5 दिसंबर 2025 को किया जायेगा भूमि पूजन, भक्तों के लिए खुशखबरी

थांदला । नगर में बाबा खाटू श्याम का भव्य मंदिर बनने की तैयारी जोरों पर है। स्थानीय श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर श्री खाटू श्याम बाबा का मंदिर बनाने को लेकर गवली समाज के नवयुवक मंडल की बैठक संपन्न हुई।

5 दिसंबर 2025 को भूमि पूजन

बैठक में गवली समाज के नवयुवक मंडल के लोगों ने बाबा खाटू श्याम का मंदिर बनाये जाने को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर लेने की जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया की 5 दिसंबर को बाबा खाटू श्याम के मंदिर निर्माण को लेकर इसका भूमि पूजन भी किया जायेगा।

सांवरिया सेठ मंदिर का नवीनीकरण

समिति के लोगो ने बताया की बाबा खाटू श्याम मंदिर निर्माण के साथ ही सांवरिया सेठ मंदिर का भी नवीनीकरण किया जाएगा। आपको बता दें की यहाँ पूर्व से विराजित श्री सांवरिया सेठ एवं नर्मदेश्वर महादेव है और इन दोनों मंदिरो के बीच में बाबा खाटू श्याम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा और उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

भक्तों के लिए खुशखबरी

बाबा खाटू श्याम के मंदिर निर्माण को लेकर गवली समाज नवयुवक मंडल के लोगो मे काफी हर्ष का माहोल है। बाबा खाटू श्याम का मंदिर बनने से यहाँ दर्शन करने आने वाले भक्तों को श्री सांवरिया सेठ नर्मदेश्वर महादेव के साथ ही बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने का लाभ भी बहुत जल्द जल्द प्राप्त होगा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!