
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदौर संम्भाग के प्रभारी रणबीर सिंह रावत एक दिवसीय झाबुआ जिले के प्रवास के दौरान मेघनगर आगमन हुआ स्थानीय साईं चोराहा पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूप सिंह भूरिया के नेतृत्व में मेघनगर मंडल के पदाधिकारी पूर्व जिला महामंत्री राजू डामोर, पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बाबू मचार, मदरानी मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह भूरिया फारुख शेरानी, पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, युसूफ भारती, भारतीय मजदूर संघ नेता दिनेश दैवाणा, भाविक बारोट, प्रदीप वसुनिया, पिंटू बसौड, गोलू वसुनिया, प्यारेलाल शर्मा, आतिशबाजी कर पुष्प माला से स्वागत किया वही पुर्व विधायक कलसिंह भाबर के निवास चेनपुरा पहुंचे जहां पर पुर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत किया।





