देशधार्मिकमध्यप्रदेश

त्रिलोकीनाथ पार्श्वनाथ परमात्मा का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । त्रिलोकीनाथ, करुणा निधान परमात्मा श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव पौष वदी 10 के शुभ दिन हर्षोल्लास के साथ भक्तों द्वारा मनाया गया।

श्री शान्ति सुमतिनाथ मंदिर में आज के शुभ दिन प्रातः शुभ बेला में परमात्मा के पक्षाल एवं प्रथम पूजन का लाभ श्रीमती स्नेहलता मनोहरलालजी कावड़िया परिवार द्वारा लिया गया वही दोपहर में श्री पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजन का लाभ श्रीमती मुन्नीबाई भगवानलालजी बोहरा परिवार द्वारा लिया गया, आज इस शुभ अवसर पर, श्री शान्ति सुमतिनाथ एवं श्री गौडी पार्श्वनाथ मंदिर में परमात्मा का पुष्प से श्रृंगार भी किया गया।

परमात्मा के जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री मोहनखेड़ा यात्रिक धर्मशाला पर सकल श्रीसंघ के स्वामीवात्सलय का आयोजन भी किया गया जिसका लाभ श्रीमती वीणादेवी पूरणमल, सुरेशचंद्र, राजेश जैन परिवार ने लिया।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!