क्राइमगैजेट्सदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिव्यापारशिक्षा

नगर परिषद मेघनगर द्वारा नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा के कुशल नेतृत्व में सभी कर्मचारियों द्वारा नगरपालिका अधिनियम-1961 के सुसंगत प्रावधानों के तहत देय करों एवं प्रभारों पर निर्धारित सीमा तक ब्याज एवं अर्थदंड (पेनाल्टी) में छूट प्रदान कर वसूली की गई। जिसमें सम्पत्ति और जलकर से कुल 45 हजार की वसूली प्राप्त हुई ।तथा नेशनल लोक अदालत के दौरान कर एवं प्रभार वसूली को सुगम बनाने के लिए ई-नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रही।

नागरिकों को नेशनल लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए नगर में मुनादी भी की गई हैं। उक्त नेशनल लोक अदालत के दौरान लेखापाल शीतल जैन,राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, श्रीमती लीला डामोर, श्रीमती चिरनबाला प्रजापति, प्रवीण ठाकुर, लोकेंद्र हटीला ई नगर पालिका ऑपरेटर प्रभारी, सुनील डामोर, राकेश डामोर राजस्व प्रभारी, पीटर भुरिया जलकर वसूली प्रभारी उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!