देशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

​श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई आचार्य उमेश मुनिजी ‘अणु’ की 94वीं जन्म जयंती

सौरभ खेमसरा

​मेघनगर । जनशासन गौरव, अध्यात्म योगी पूज्य गुरुदेव श्री उमेश मुनिजी म.सा. ‘अणु’ की 94वीं जन्म जयंती मंगलवार को मेघनगर में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म. सा. आदि ठाणा 3 के पावन सानिध्य में मनाई गई। मंगलवार प्रातः से ही अणु स्वाध्याय भवन पर पूज्या महासतीजी के सानिध्य मे विभिन्न धार्मिक आयोजन प्रारंभ हुए जिसमे सामूहिक नवकार मंत्र जाप,अणु प्रार्थना चालीसा गुरु गुणगान किया गया जिसमे बड़ी संख्या मे अणु भक्त उपस्थित रहे प्रभावना का लाभ स्नेहलता देवी वागरेचा परिवार पारस मलजी नगीनलालजी नाहटा परिवार ने लिया साथ ही यशवंत बाफना, विनोद बाफना,अशोक छाजेड़,रवि सुराणा कान्ता बहन ने अपबे भाव व्यक्त किये

संचालन विपुल धोका ने किया स्थानीय बस स्टैंड स्थित भावेश मैचिंग सेंटर परिसर में भव्य ‘अणु प्रसादी’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

​प्रातः 10:30 बजे से ही गुरुदेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में अध्यक्ष रवि सुराणा एवं वरिष्ठ समाज की उपस्थिति मे आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में समाज के हर वर्ग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महासती मुक्ति प्रभाजी ने उनके बताए मार्ग पर चलकर भव सार्थक करने की बात कही एवम मांगलिक प्रदान कर आयोजन प्रारंभ हुआ।

​विशाल ‘अणु प्रसादी’ का वितरण

​आयोजन का मुख्य आकर्षण भोज अणु प्रसादी रहा। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए श्री अणु बुद्ध नवयुवक मंडल, महिला मंडल तथा बालक-बालिका मंडल के सदस्य मुस्तैद रहे। अनुशासन और सेवा भाव के साथ हज़ारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

​समाजसेवियों का रहा जमावड़ा ​कार्यक्रम के दौरान मेघनगर के गणमान्य नागरिक और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। वक्ताओं ने गुरुदेव के जीवन दर्शन और उनकी ‘अणु’ साधना पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मानवता का पथप्रदर्शक बताया। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!