देशमध्यप्रदेशमौसमराजनीतिव्यापारशिक्षा

1.21 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण

ग्राम पंचायतों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी: जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता इंदर सिंह चौहान

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता इंदरसिंह चौहान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने कई ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 21 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं 95 लाख के कार्यों का लोकार्पण भी किया गया

इमरान खत्री

आलीराजपुर । जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता इंदरसिंह चौहान एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य इंदरसिंह चौहान द्वारा ग्राम पंचायत मालवई, लक्ष्मणी, कानपुर, गिराला, गवहान, हरसवाट, गड़ात, बोरकुआ, आली, अजंदा, बेहडवा, थोड़सिंधी, सुखी बावड़ी में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। जिसमें ग्रामीणजनों ने भी कार्यक्रमों में उत्साह एवं जोश के साथ बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता इंदरसिंह चौहान एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य इंदरसिंह चौहान द्वारा भ्रमण के दौरान ग्रामीणजनों से संवाद एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ स्वरूप योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरण किए गए। जिससे ग्रामणीवासियों को अधिक से अधिक सुविधा प्राप्त हो सके। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्रीमती चौहान ने कहा कि ग्रामीणों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कई विकास कार्यों की सौगात आलीराजपुर के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही है। एवं जनपद पंचायत द्वारा ग्राम एवं फलियों में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे है। सरकार की एक–एक योजनाओं का लाभ। हमारे आदिवासी भाई बहनों तक पहुंचे इसके लिए हमारे द्वारा भ्रमण भी किए जा रहे है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर के सरपंच, पंच सचिव, ग्राम रोजगार सहायक,समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!