
थांदला । मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय थांदला में आयोजित दीक्षांत समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा छठी और सातवी के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा आठवी के विद्यार्थियों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल गतिविधि विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुवे विद्यालय के संचालक भूषण भट्ट द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान करते हुवे कहा कि परीक्षा को परिक्षा के रूप में नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सर्वोच्चता के शिखर पर पहुंचने तथा जीवन में सदैव माता पिता एवं शिक्षकों और अपने से बड़े जनों का सम्मान करना तथा राष्ट्र की सेवा में सदैव हमे तैयार रहना चाहिए।

इस अवसर पर कक्षा आठवी के विद्यार्थियों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए नितिन श्रीवास ने बोला कि मुझे विद्यालय के संस्कारों ने बहुत ज्यादा ही प्रभावित किया।जिज्ञासा भाभर ने बताया कि यहां की शिक्षा पद्धति और शिक्षको का व्यवहार बहुत अच्छा है। नैतिक राजपूत ने अपने अनुभव में बताया कि यहां की गतिविधि विद्यार्थियों के लिए संपूर्ण विकास का माध्यम है।अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सेवा निवृत शिक्षक श्री जगमोहन जी राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेट्रो विद्यालय आपका अपना विद्यालय है आप हमेशा विद्यालय से जुड़े रहें। यह आपकी विदाई नहीं बल्कि दिक्षांत समारोह है। आप यहां से शिक्षकों के सान्निध्य में शिक्षा, दीक्षा लेकर जा रहे हैं। जो आपने इस विद्यालय में शिक्षकों के साथ संस्कार और शिक्षा प्राप्त की है। उसे जहां भी जाए वहां शिक्षा के साथ संस्कारों को भी अपनाए और अपने विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान करें। आत्मविश्वास बनाए रखे और सकारात्मक विचारों के साथ परिक्षा की तैयारी करे। पढ़ाई को समझने का प्रयास करे ना कि रटने का अपने लक्ष्यों का हमेशा ध्यान रखें और उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत और प्रयास करे। आलस्य का त्याग करे और अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्णरूप से समर्पित रहे। और अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित कर के एक श्रेष्ठ नागरिक बनने का प्रयास करे । आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय कामना करते हैं।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर मल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा कु. डोली किर, साक्षी गवली द्वारा किया गया। आभार विद्यालय की छात्रा कु लतिका प्रजापत द्वारा प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित अशोक शर्मा द्वारा अतिथि को विद्यालय का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाए और विद्यार्थी उपस्थित रहे और सामूहिक भोज किया गया।





