श्री सुसवाणी माता सुराणा दुग्गड सांखला की कुलदेवी एवं सोनाणा खेतलाजी धाम का चढ़ावे की जाजम का कार्यक्रम

सौरभ खेमसरा
मेघनगर। मध्यप्रदेश के रतलाम मे सुसवाणी माताजी के पहले भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। श्री सुसवाणी माताजी सोनाणा खेतलाजी धाम के अध्यक्ष लालचंद सुराणा एवं रवि सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में बन रहे मां सुसवाणी माताजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में तीन दिवसीय भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न होगी। इसी क्रम में 3 मई को होने वाली प्रतिष्ठा की बोली ली गई जिसमें बाहर से गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश से पधारे हुए श्रद्धालु ने बोली लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जिसमें प्रमुख रूप से श्री सोनाणा खेतला जी के परम भक्त वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी, सारंगवास सच्चिया माताजी के परम भक्त श्री अंकित जी भटेवरा, श्री लालचंद जी सुराणा, श्री शातिलाल जी सुराणा, श्री राजकुमार जी सुराणा, श्री विनय जी सुराणा, श्री अभय जी सुराणा,श्री पंकज जी जैन, श्री राजेंद्र जी सुराणा, श्री संतोष जी सुराणा, श्री मफत जी, श्री दलपत जी सुराणा, सुराणा, श्री रवि जी सुराणा आदि लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई एवं आने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई गई महोत्सव से पूर्व चढ़ावे की जाजम 19 फरवरी 2026, गुरुवार को करमदी रोड स्थित मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसमें श्रद्धालुजन ने चढ़ावे में भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की कार्यक्रम के दौरान भक्ति संध्या का आयोजन भी किया जिसमें मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध संगीतकार महेंद्र पोरवाल जी ने अपने स्वर लहरियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। अध्यक्ष लालचंद सुराणा, दुग्गड एवं सांखला परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया यह आयोजन पूरे मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनने जा रहा है।





