
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । रोटरी क्लब अपना ने रोटरी अंतरराष्ट्रीय रोटरी की 121 वी वर्षगांठ राम रोटी अणु दरबार पर निराश्रितों को भोजन के पेकेट वितरण किए इस अवसर पर उपस्थित मांगीलाल नायक ने बताया की रोटरी का गठन 1905 को शिकागो, इलिनॉयस, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था रोटरी सदैव सेवा भाव और बिना किसी भेदभाव के सर्व हितकारी कार्य करती है आज मेघनगर में भी जनसहयोग से सर्व हितार्थ मुलभुत सुविधा के लिए स्थाई प्रकल्पों के माध्यम से 24×7 घंटे सेवा दि जा रही है मुझे गर्व है की ऐसी संस्था के साथ जुड़ कर सेवा करने का सौभाग्य मिला । रोटरी क्लब अपना के पुर्व अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी ने बताया की दुनिया की कोई भी ऐसी संस्था नहीं जो दिन रात सेवा कार्य करें रोटरी ऐसी संस्था है जो दिन रात लगभग 220 देशों में सेवा काम करती है और हमें गर्व है की हम उस संस्था के सदस्य है। रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री ने अपने उद्बोधन में कहां की साथियों हम आप सभी को एक साथ लाने के लिए रोटरी इंटरनेशनल को धन्यवाद देते हैं,

और हम सभी को समाज को कुछ वापस देने का अवसर देते हैं, वह भी नए अवसरों को खोलकर मजेदार ओर मन में खुशी के साथ कहीं न कहीं किसी के जीवन को बदलने के लिए सेवा करने की अनुमति देते हैं … बस कल्पना रोटरी द्वारा, हम अपने विश्व सह प्राणियों में आशा की भावना पैदा करते हैं और इस तरह रोटरी का जादू दिखाते हैं … एक बार फिर इस 23 फरवरी को हम अच्छा करने के लिए एकजुट हुए हैं और हम हर रोटेरियन को रोटरी इंटरनेशनल की 121 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राम रोटी अणु दरबार में निराश्रित जनों को भोजन के पेकेट वितरण करने का अवसर मिला आज निराश्रितों की सेवा कर इस दिन को विशेष बनाया हैं। इस अवसर पर राम रोटी अणु दरबार के संचालक प्रकाश भण्डारी एवं अनंत राय जोशी एवं सभी रोटेरियन उपस्थित रहें।





