क्राइमगैजेट्सदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिशिक्षा

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ

योगेश गवरी

रिंगनोद ।  आगामी त्योहारों भगोरिया हाट, होली, धुलेंडी, एवं ईद के संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसीलदार मार्गदर्शन मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

आगामी त्योहारों के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं यातायात व्यवस्था, भगोरिया हाट स्थलों की व्यवस्थाएं, गेर आयोजन, भीड़ नियंत्रण, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। यदि कोई असामाजिक तत्व हुड़दंग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भगोरिया स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि छेड़छाड़, चोरी आदि घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। आसपास क्षेत्र के ग्रामीण जन शामिल हुए।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!