
योगेश गवरी
रिंगनोद । गुरुवार को रिंगनोद नगर में भगोरिया पर्व बडे धूमधाम के साथ मनाया गया भगोरिया पर्व में 80 से अधिक गेरे पारंपरिक वेशभूषा मे सजे-धजे मांदल की थाप पर झूमते नाचते हुए। भगोरिया पर्व में शामिल हुए मादल की थाप पर युवक युवतियां पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत करते हुए चल रही थी। भगोरिया हाट में रिंगनोद नगर कांग्रेस-भाजपा नेता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मांदल दल गैरों का सम्मान भी किया वही रिंगनोद पुलिस चौकी प्रभारी जीएस भयडीया ने पुलिस टीम साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया साथ ही पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें और भगोरिया पर्व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।





