
थांदला । नगर के मुख्य एम जी रोड़ भंसाली चोरहे पर गटर का गंदा पानी बहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गटर की समय पर सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे पूरे इलाके में बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

दुकानदारों और राहगीरों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। दुकानों के सामने पानी भर जाने से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने कई बार नगर परिषद में शिकायत की, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

नगरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। यदि जल्द ही गटर की सफाई और निकासी की उचित व्यवस्था की जाय। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए और जल्द से जल्द मुख्य मार्ग से गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।






