
सोमल चौहान
कसरावद । पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा हर ब्लाक में ट्रायल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले में कबड्डी बालक व खो-खो बालिका का आयोजन होना है। इसके लिए हर ब्लाक की टीम के चयन ( ट्रायल) लिया जा रहा है । कसरावद ब्लाक की टीम का चयन ट्रायल 13 मार्च की सुबह 9 बजे से शासकीय महाविद्यालय कसरावद खेल मैदान पर होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। ब्लाक के इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते है।

– कबड्डी बालक और खो-खो बालिका के लिए ट्रायल होगा
– ट्रायल 13 मार्च को सुबह 9 बजे से शासकीय महाविद्यालय कसरावद खेल मैदान पर होगा
– ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे
– अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
– पंकज बर्डे – 9981665444
– डॉ डी. आर. राजपूत – 9753040863





