झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

भव्य प्रभात फेरी एवं महाआरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत

प्रभात फेरी का आयोजन रामायण मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा

प्रभात फेरी का 28वां वर्षस्थान

थांदला । चैत्र प्रतिपदा (19 मार्च) से प्रारंभ होने जा रहे हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर प्रतिवर्ष निकलने वाली प्रभात फेरी इस वर्ष अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस बार भी प्रातः 6:00 बजे स्थानीय रामजी मंदिर से नवसंवत्सर (गुड़ी पड़वा) के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन रामायण मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। मंदिर के पुजारी रोहितदास बैरागी ने जानकारी दी कि प्रतिदिन प्रभात फेरी के पश्चात आरती की जाएगी और भगवान को अर्पित औषधीय गुणों से युक्त नीम के रस का वितरण नौ दिनों तक किया जाएगा।

युवा रामायण मंडल के विपुल आचार्य ने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से लेकर रामनवमी तक प्रतिदिन प्रातःकालीन प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों एवं मंदिरों के मुख्य द्वारों से होकर निकाली जाएगी। यह आयोजन अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और नगर की गौरवशाली परंपरा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसका समापन रामजी मंदिर में किया जाएगा।

प्रभात फेरी के प्रथम दिवस अंबे माता मंदिर, मठवाला कुआं पर माता की भव्य महाआरती के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। युवा रामायण मंडल के संयोजक एवं पुजारी रोहित बैरागी ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!