झाबुआदेशमध्यप्रदेशशिक्षा

मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय थांदला में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा सामूहिक सूर्यअर्घ्य अर्पित किया गया

थांदला । भारतीय नववर्ष, वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा भगवान सुर्यनारायण को सामूहिक सूर्यअर्घ्य अर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया अपना भारत राष्ट्र प्राचीन काल से ही उत्सव प्रधान देश रहा है। अपनी सनातन संस्कृति में अध्यातमिकता, देवताओं के और खगोलीय काल गणना के आधार पर अपने कई तीज और त्यौहार, उत्सव, पर्व मनाए जाते हैं। इस प्रकार के उत्सव मानने की परम्परा हमारी बहुत प्राचीन परम्परा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी आज से भारतीय नववर्ष प्रारंभ होता है।

इस लिए इस दिन को हम वर्षप्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाते हैं। ये नववर्ष हमारे व्यतिगत जीवन के साथ अपने परिवार, इष्ट मित्रों,सहपाठी और राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति वाला रहे। भारतीय नव वर्ष एवं गुड़ी पड़वा 

नव संवत्सर का यह पावन पर्व

हमारे सब के जीवन में नई आशाएं,

नई ऊर्जा और नई खुशियां लेकर आए।

गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर

ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सब के घर में

सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का

सदैव वास बना रहे।

ये नव वर्ष जीवन को उत्साह, उल्लास और उन्नति से भर दे। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान सुर्यनारायण को सामूहिक सूर्यअर्घ्य अर्पित किया। सभी भारतीय वेशभूषा में उपस्थित हुवे सभी ने आप में एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की और निम की पत्ती और मिश्री की प्रसाद ग्रहण की ।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिका विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!