झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

बृज की रासलीलाओं से होगा फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव का श्रीगणेश

सुरेश वाडेकर आशा वैष्णव अरुणिका काँजीवाल सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियाँ....

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । प्रतिवर्ष अनुसार ईश्वर भी मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर श्री राम भक्त हनुमान जी की जयंती महोत्सव व श्रीगणेश माँ महालक्ष्मी माँ अंबे माँ सरस्वती का वर्षगाठ महोत्सव मनाया जाएगा l जानकारी देते हुए प्रदेश के वरिष्ठ समाज सेवी सुरेशचंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन ने बताया कि इस बार का आयोजन धार्मिक आयोजनों और भजनों से भरा हुआ रहेगा…..

आयोजन का श्रीगणेश बृज के कलाकार भगवान राधाकृष्ण की रासलीलाओ के साथ करेँगे  वही आयोजन में 28 मार्च को भजन गायिका आशा वैष्णव माँ के भजनों की प्रस्तुतियाँ देगी 29 मार्च को मोंटी नटराजन और ग्रुप द्वारा श्रीराधाकृष्ण फूलों की होली का सजीव चित्रण करेंगे 30 मार्च को अरुणिका काँजीवाल के भजन 31 मार्च को महावीर जयंती पर दीपक राव जैन भजनों की प्रस्तुति देंगे 1 अप्रैल को गोकुल शर्मा की भजन संध्या 2 अप्रैल श्रीहनुमान जयंती पर प्रसिद्ध पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर अपने भजनों को गाकर धर्म की अलख जगायेंगे l

कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गयी है इस अवसर के लिए विशेष रूप से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है वही श्री राम भक्त हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया है राम नवमी के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में बालिका एवं महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कलश यात्रा निकाली गई। श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती महोत्सव समिति के सभी सदस्यों के साथ महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती सीमा सुरेश जैन श्रीमती नीता राजेश जैन ने भी धर्म प्रेमी जनता और मातृशक्ति से आयोजन में आने का विनम्र आग्रह किया है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!