
थांदला । पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यरत आर्यव्रत पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ के प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राठौड़ ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राकेश सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय सचिव कमल सिंह सोलंकी के नेतृत्व में देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने और उनके अधिकारों के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष विजय नीमा के मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों में संगठन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है तथा तहसील एवं ग्रामीण स्तर तक पत्रकारों को जोड़ने का अभियान जारी है।

कार्यक्रम के दौरान नगर के पत्रकारों द्वारा थांदला नगरीय इकाई के लिए युवा पत्रकार धीरज वाघेला को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा की गई, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष द्वारा तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए धीरज वाघेला को तहसील पत्रकार संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार पवन नाहर, समकीत तालेरा, विवेक व्यास, पिंकी पाठक, मनीष वाघेला, इमरान खान, राजू धानक, पपेश डामोर, कुलदीप वर्मा, राजू राठौड़ सहित अनेक पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ एवं नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला का पुष्पमाला पहनाकर एवं पौधों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
नवीन तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला ने कहा कि वे जल्द ही नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।





