

झाबुआ । जिले की कलेक्टर नेहा मीणा का तबादला कर उन्हें सिवनी भेजा गया है। तबादला आदेश जारी होते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई।


उनके स्थान पर 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट झाबुआ जिले की कमान संभालेंगे।
बताया जा रहा है कि नेहा मीणा के कार्यकाल में जिले में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास कार्यों को गति मिली, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिली।






