खरगोनदेशमध्यप्रदेश

खरगोन में आउटसोर्स कर्मचारियों का 21 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे

सोमल चौहान

खरगोन । भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के आव्हान पर 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन और रैली आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में खरगोन में भी कर्मचारियों द्वारा संगठित रूप से आंदोलन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी कर्मचारी 21 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे गणेश मंदिर पर एकत्रित होंगे। यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोपहर 2 बजे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मुख्य मांगें आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में शामिल किया है

प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए निगम/मंडल का गठन किया जाए

श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा दी जाए समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए ठेकेदारों द्वारा हो रहे शोषण पर रोक लगाई जाए 8 घंटे से अधिक कार्य न कराया जाए तथा अतिरिक्त समय का ओवरटाइम दिया जाए ईएसआईसी, ईपीएफ सहित सभी वैधानिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं

आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त किया जाए

इस कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, संभाग प्रभारी राजन नायर के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है।

जिले में समन्वय के लिए पंकज मलतारे (विभाग प्रमुख), लोकेंद्र वर्मा (जिलाध्यक्ष) और नरेंद्र पटेल (जिला मंत्री) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, प्रदेश मीडिया प्रभारी करण चौहान द्वारा भी कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की गई है।

आयोजकों ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाने की अपील की है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!