क्राइमझाबुआदेशमध्यप्रदेश

थांदला–पेटलावद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे

थांदला । पेटलावद मार्ग पर होटल अनमोल के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार आर्टिका कार MP13ZP1781 पेटलावद से थांदला की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालने का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि इस गंभीर हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कार सवारों को हल्की चोटें आने की सूचना है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर बिखरी ईंटों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर मार्ग को फिर से चालू किया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!