कसरावद महाविद्यालय में 15 दिवसीय “टेबल- टेनिस” एड – ऑन कोर्स के माध्यम से सिखाई जा रही हे बारीकिया

सोमल चौहान
कसरावद । शासकीय महाविद्यालय, कसरावद के क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय “टेबल- टेनिस” एड – ऑन कोर्स का आयोजन 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा हे। जिसमें विद्यार्थियों को खेल की तकनीक एवं रणनीतिक पहलुओं का गहन अभ्यास कराया जा रहा हे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश ठाकुर ने कोर्स के शुभारंभ पे कहा कि, “इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि वे खेलों को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर और जीवन कौशल के रूप में भी देख रहे हैं। खेलों की वास्तविक सीख मैदान पर प्रैक्टिकल अभ्यास के माध्यम से ही प्राप्त होती है—ग्राउंड पर किया गया अभ्यास ही तकनीक को सटीक बनाता है और आत्मविश्वास को मजबूत करता है। महाविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचार पूर्ण आयोजन करता रहेगा।”
महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विजय सिंह मंडलोई जो कि स्वयं एक संभाग स्तरीय टेबल -टेनिस खिलाड़ी रह चुके है। उन्होंने टेबल- टेनिस की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराया।

“इस प्रशिक्षण कोर्स “का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को टेबल -टेनिस के बुनियादी एवं उन्नत कौशलों में दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को सर्विस (फोरहैंड, बैकहैंड), चॉपिंग, स्मैशिंग, ब्लॉकिंग एवं डिफेंस की तकनीकों का गहन अभ्यास कराया जा रहा हे। इन कोशलों के नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों की गति, संतुलन, समन्वय एवं निर्णय क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जो उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में मदद करेगा।” महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दयाराम राजपूत ने बताया कि शिविर में कुल 24 प्रतिभागी सक्रिय रूप से भाग ले रहे है। इस कोर्स के दौरान महाविद्यालय में इंटर्नशिप करने आए गौतम यादव द्वारा भी अपना योगदान दिया जा रहा हे।
कोर्स के शुभारंभ के दौरान डॉ. शोभाराम सोलंकी, दीपक राठौड़, मनोज कुमार कछवाया, सी.के. हिंगोल ओर प.न. बड़ोकिया के साथ- साथ विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।





