सरदारपुर पुलिस ने 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की वारदात का सफल पर्दाफाश
लूटे गए रुपयों में से 101000 हजार रुपये नगद एक साइन मोटरसाइकिल जप्त, 04 आरोपी अब भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

रिंगनोंद ताराघाटी लूट का खुलासा
योगेश गवरी
रिंगनोद । नवागत जिला पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं श्रीमती पारूल बेलापुरकर तथा एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरदारपुर अनिल कुमार जाधव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयडिया चौकी रिंगनोंद टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रिंगनोंद ताराघाटी क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण :-
दिनांक 05/05/2026 को फरियादी पप्पु पिता केलसिंह अनारे निवासी ग्राम चामझर थाना टांडा जिला धार अपनी पत्नी सेलबाई के साथ मोटरसाइकिल से रिंगनोंद आए थे, जहां उन्होंने लगभग ढाई किलो चांदी गिरवी रखकर 2,70,000/- रुपये प्राप्त किए। उक्त राशि थैली में रखकर दोनों पति-पत्नी वापस अपने गांव जा रहे थे। दोपहर लगभग 02:30 बजे वन चौकी के पास भीलखेड़ी क्षेत्र में पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने फरियादी की मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर लात मार दी, जिससे दोनों नीचे गिर गए। इसी दौरान एक आरोपी ने फरियादी की पत्नी के पास रखी नगदी से भरी थैली को बलपूर्वक छीन लिया तथा सभी आरोपी मौके से रिंगनोंद की ओर फरार हो गए।
घटना के संबंध में थाना सरदारपुर पर अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान धारा 310(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
पुलिस की कार्यवाही :-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल धार की तकनीकी सहायता सीसीटीवी कैमरे एवं मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 08/05/2026 को आरोपी—गोकुल पिता हरिसिंह निवासी नयापुरा भीलखेड़ी मुकाम पिता धनसिंह भील निवासी कालीदेवी थाना टांडा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि में से 101,000/- रुपये नगद घटना में प्रयोग एक साइन मोटरसाइकिल जप्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
प्रकरण में 04 फरार आरोपीगण :-
1. लोकेश पिता करमसिंह डावर, जाति भील, निवासी कालीदेवी।
2. सन्नी पिता जानू डावर, जाति भील, निवासी कालीदेवी, थाना टाण्डा।
3. राजेश पिता कापसिंह डावर, निवासी कालीदेवी।
4. नन्नु पिता भुवानसिंह डावर, निवासी कालीदेवी, थाना टाण्डा। आरोपी निवासी कालीदेवी थाना टांडा की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है एवं विवेचना जारी है।
प्रकरण विवरण :-
अपराध क्रमांक : 122/2026
धारा : 304(2), 310(2) बीएनएस
थाना : सरदारपुर जप्त मशरूका : नगद 10,1000/- रुपये व एक साइन मोटरसाइकिल
विशेष योगदान :-
उक्त लूट प्रकरण के सफल खुलासे में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—
• उपनिरीक्षक गुलाबसिंह भयड़िया
• सउनि जितेन्द्र नरवरिया
प्र.आर. 164 मेहरसिंह बडोले आरक्षक 488 शिवजी श्रीवास्तव आरक्षक 81 राहुल मंडलोई आरक्षक 989 मुनसिंह मईड़ा आरक्षक 691 दिनेश सोलंकी आरक्षक 1066 अनिल साथ ही थाना प्रभारी टांडा संजय रावत एवं उनकी टीम एवं साइबर सेल धार से प्रशांत सिंह एवं उनकी टीम व डहरी चौकी प्रभारी भूपेंद्र खरतीया का विशेष सहयोग रहा।





