झाबुआदेशमध्यप्रदेशराजनीति

थांदला ब्लॉक में भारत आदिवासी पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित

राहुल भूरिया बने ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायत से मंडल स्तर तक विभिन्न पदों पर नियुक्तियां

राहुल अड़

थांदला। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) द्वारा रविवार को थांदला ब्लॉक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं। पार्टी नेताओं ने इसे आदिवासी समाज के हक, अधिकार, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा युवाओं को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार थांदला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राहुल भूरिया को नियुक्त किया गया। वहीं गोविंद डामोर एवं मुकंदर भाबोर को उपाध्यक्ष बनाया गया। दिवान भाबोर को मीडिया प्रभारी तथा मनोहर बारिया को थांदला विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार थांदला मंडला कार्यकारिणी में दिलीप अमलियार को अध्यक्ष, रितेश डामोर एवं उमेश भाबोर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिनेश मेड़ा को प्रभारी एवं सोनू डोडियार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

पार्टी द्वारा पंचायत स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की गईं। बैडावा मदालदा जनपद पंचायत प्रभारी के रूप में सुनिल भूरिया को नियुक्त किया गया। बैडावा पंचायत प्रभारी की जिम्मेदारी तोलु भूरिया को दी गई, जबकि मदालदा पंचायत प्रभारी पद पर कमल भूरिया को नियुक्त किया गया। अंगलियापड़ा पंचायत प्रभारी के रूप में दिलीप गरवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का कार्य करेगी। साथ ही आदिवासी समाज की समस्याओं एवं अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

“एकता • संघर्ष • स्वाभिमान” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन जय जोहार एवं जय आदिवासी के नारों के बीच हुआ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!