क्राइमझाबुआदेशमध्यप्रदेश

लगातार चोरी की घटनाओं से मेघनगर में आक्रोश, व्यापारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग, सीसीटीवी व पुलिस बल बढ़ाने पर जोर

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । नगर में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर सोमवार को व्यापारियों एवं नगरवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बढ़ती वारदातों के विरोध में सकल व्यापारी संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक एकत्रित हुए तथा आजाद चौक से रैली निकालकर पुलिस थाना पहुंचे।

रैली के दौरान नगरवासियों ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और चोरियों पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग उठाई। पुलिस थाना पहुंचकर सकल व्यापारी संघ ने एसडीओपी राजेश सुल्या को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि नगर में हुई चोरी की घटनाओं के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, नगर में पुलिस बल बढ़ाया जाए तथा प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। व्यापारियों ने कहा कि लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, समाजसेवी विनोद बाफना, विमल जैन, CAIT अध्यक्ष राकेश लोढ़ा, अनूप भंडारी, सौरभ खेमसरा, राहुल लोढ़ा, सुरेंद्र कटारिया, राजेंद्र लूणावत, अनिल ललवानी, गौरव भंडारी, तापेश पगारिया, पंकज परिहार, प्रांजल शर्मा, अंकुर पोरवाल, राहुल वागरेचा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!