झाबुआदेशमध्यप्रदेश

स्टेट बैंक की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत हितग्राही परिवार को मिला 2 लाख रुपये का चेक

थांदला । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ग्राहकों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत महज 436 रुपये वार्षिक देकर सामान्य मृत्यु होने पर हितग्राही परिवार को 2 लाख रुपये मिलते है वही 20 रुपये वार्षिक अतिरिक्त जमा करने पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना की स्थिति में 2 लाख रूपये अतिरिक्त मिलते है। प्रधानमंत्री की इन योजनाओं का जागरूक ग्राहक बखूबी लाभ उठा रहे है। जानकारी देते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा थांदला (बावड़ी मंदिर के सामने) के मैनेजर श्याम चरावंडे ने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत नोगावा निवासी अनिल सौलंकी (27 वर्ष) की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनकी पत्नी कांता सौलंकी को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। चरावंडे ने बताया कि जीवन अनिश्चितता से भरा है ऐसे में आपकी एक छोटी से राशि आपके परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकती है। उन्होनें अन्य योजनाओं में प्रभावशाली व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक के ग्राहक चाहे तो 1 हजार रुपये वार्षिक देकर 20 गुना रिस्क कवर कर सकता है यानी 1 हजार रुपये की वार्षिक किश्त देकर यदि उसकी आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी परिजन को 20 लाख रुपये मिलेंगें जो क्रमशः किश्त के आधार पर 20 गुना बढ़ता है यानी 3 हजार रुपये वार्षिक देकर 60 लाख रुपये तक का बीमा कवर कर सकता है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!