देशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

काकनवानी मंडल द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ, संघ शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन का लिया गया संकल्प

कैलाश परमार

ककनवानी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन काकनवानी मंडल द्वारा भव्य ऐतिहासिक एवम अनुशासित तरीके से कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन धर्म की मजबूती एवं हिंदू समाज की एकता तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना एवं संघ द्वारा आव्हान किए गए पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। इस विशाल हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित अतिथि गण परम पूज्य संत श्री रघुवर दास जी महाराज, नीलम जी भट्ट तथा मुख्य वक्ता के रूप में रतलाम विभाग जनजाती कार्य प्रमुख श्री राजेश जी डावर आदि अतिथियों द्वारा भारत माता के फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। काकनवानी मंडल के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया।

इसके बाद परम पूज्य गौ रक्षक संत श्री रघुवर दास जी महाराज ने अपने उदबोधन में कहा कि हम अपने सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए एकत्रित हुए हैं हमारा सनातन धर्म आदि अनादि काल से है जब से ब्रह्मांड की रचना हुई तब से लेकर सनातन धर्म इस पृथ्वी पर विद्यमान है इसलिए इसे सत्य सनातन धर्म कहा जाता है। धर्म का पालन करने से भय समाप्त हो जाता है उन्होंने श्री हनुमान जी का उदाहरण देते हुए कहा कि धर्म का पालन करने से भीतर की शक्ति जाग्रत होती है साथ ही उन्होंने भारत भूमि की महिमा के बारे में भी वर्णन किया।

मुख्य वक्ता के रूप में श्री राजेश जी डावर ने जनजाति समाज की संस्कृति एवम हिंदू समाज के परंपराओं तथा जीवन पद्धति पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि हिन्दू धर्म की मूल परंपराओं जोड़ कर रखने से ही समाज को और धर्म को मजबूत किया जा सकता है जो हमारे पूर्वज करते आए हैं वह संस्कृति हमारे को नहीं छोड़नी है जैसे मांडला, जातर,जवारे , खेड़ापति हनुमान पूजन,माता पूजन आदि। उन्होंने समाज को सनातन धर्म एवं समाज संस्कृति को तोड़ने वाली विभाजनकारी तथा वामपंथी विचारधाराओं से सतर्क रहने का आव्हान किया।

संघ शताब्दी वर्ष के सम्मेलन में पंच परिवर्तन समाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पार्वरण संरक्षण, स्वदेशी आग्रह तथा नागरिक कर्तव्य को अपना कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाजनो ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद काकनवानी मंडल द्वारा रुद्राक्ष एवं श्री हनुमानजी की फोटो तथा भोजन प्रसादी वितरित की गई।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!