स्ट्रीट लाइट बंद होने से गुस्सा जानता ने किया चक्का जाम
नगर की दोनों कॉलोनी में पसारा अंधेरा ज़िम्मेदार कौन ?

ब्रेकिंग न्यूज़

थांदला । नगर की संजय कॉलोनी व इंद्रपुरी कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट बंद होने के बाद जनता का गुस्सा फूट गया और रहवासियों ने नगर का मुख्य मार्ग (रतलाम कुक्षी मार्ग ) पर चक्का जाम कर दिया।
कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट किस वजह से बंद कर दी है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। नगर की दोनों कॉलोनी के अलावा पूरे नगर की स्ट्रीट लाइट चालू है। नगर में नवरात्रि पर्व पर कई जगह गरबा महोत्सव चल रहा है रात्रि के समय कॉलोनी के बच्चे महिलाएं भी गरबा में सम्मिलित होने के लिए जाती है ऐसे में कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट बंद होने से कॉलोनी में अंधेरा पसरा हुआ दिखाई दे रहा है ।
यह बात भी समझ से परे है कि त्योहारों पर विद्युत विभाग ने नगर की सिर्फ दो कॉलोनी की ही स्ट्रीट लाइट क्यों बंद करी है। कहीं ना कहीं विद्युत विभाग की ओर से बड़ी लापरवाही हो रही है या फिर विद्युत विभाग के कर्मचारी अपनी मनमर्जी से विद्युत सप्लाई रोक रहे हैं।





