देशधार्मिकमध्यप्रदेश

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह संपन्न 

कैलाश परमार 

काकनवानी । श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर काकनवानी में श्री 108 राम (टाट वाले) बाबा के सानिध्य में दीपावली का मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 अक्टूबर लाभ पंचमी को मनाया गया। सर्वप्रथम श्री राम बाबा के द्वारा 6:00 बजे हनुमान जी एवं सिद्धेश्वर महादेव तथा माता जी की आरती उतारी गई। तत्पश्चात भगवान को महाप्रसाद का 56 भोग लगाया गया।

 

इसके बाद श्री राम बाबा के द्वारा 6:30 बजे से महाप्रसादी वितरण एवं अन्नकूट महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें समस्त ग्राम वासियों एवं गणमान्य बंधु, माताएं बहनें तथा सभी समाज जन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुए। तथा महा प्रसादी ग्रहण की गई।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!